ग्वालियर में सीएम ने महापौर प्रत्याशी सुमन का दाखिल करवाया नामांकन
Jun 17 2022
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर पूजा करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम शिवराज के मार्गदर्शन में नामाकंन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी मौजूद थे। पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सत्संग किया और भजन गाए। वहीं मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में नामांकन परचा की भी पूजा की गई और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सुमन शर्मा को भाजपा का गमछा ओढ़ाया। इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए काफिला रवाना हुआ।
सुमन का नामांकन पत्र दाखिल कराने से पहले सीएम शिवराज सिंह बोले हैं कि कांग्रेस में कार्यकर्ता की इज्जत नहीं होती। एक ही आदमी विधायक उसकी ही पत्नी को महापौर प्रत्याशी बना दिया गया। एक ही घर में सब कुछ दे दिया गया। यह आम कार्यकर्ता के साथ गलत व्यवहार है।
उन्होंने महापौर प्रत्याशी सुमन को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए उनके ससुर डॉ. धर्मवीर और पति यशवीर को भी इस मौके पर याद किया है। इस अवसर पर सीएम के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी नामांकन के दौरान साथ रहे।
पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सत्संग किया और भजन गाए। पर्चा भी मुहूर्त के हिसाब से दाखिल होना था और सीएम और सिंधिया का इंतजार भी करना था। इसलिए इससे पहले एकत्रित हुई महिला कार्यकर्ताओं ने सत्संग व भजन करना शुरू कर दिया।
ग्वालियर में भाजपा ने बड़ी की मशक्कत और माथापच्ची के बाद पूर्व महापौर व विधायक डॉ. धर्मवीर की बहू और महिला मोर्चा की नेता सुमन शर्मा को महापौर के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। क्योंकि ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी के लिए सिंधिया और नरेन्द्र सिंह अपने-अपने चहेतों की दावेदारी कर रहे थे। सुमन शर्मा का नाम प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने संगठन की तरफ से रखा था।
आखिर में दो बड़े नेताओं की लड़ाई में संगठन के नाम पर मोहर लगाकर सुमन का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए घोषित किया गया था। अब शुक्रवार दोपहर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ मनोबल बढ़ाने और अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह खुद आए थे और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित भी उपस्थित रहे।
महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के नामाकंन के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम शिवराज सिंह के एक ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बैठे थे तो दूसरी ओर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। सिंधिया के पास ही महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा और उनके दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बैठे नजर आए हैं। सुमन के दोनों ओर ग्वालियर-चंबल के दो दिग्गज नेता सिंधिया और तोमर के बैठे होने से लोगों को बताने का प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा पूरी तरह संगठित है और सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस की प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल किया था। उनके साथ भी कांग्रेसियों ने अपनी एकजुटता दिखाई थी। इसलिए कांग्रेस को जवाब देने के लिए भी भाजपा के सीएम से लेकर प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुमन शर्मा का पर्चा दाखिल कराने आए थे। जिससे वे कांग्रेस व ग्वालियर के लोगों के सामने न केवल एकता का प्रदर्शन कर सकें, बल्कि संदेश दे सकें कि भाजपा में टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है और सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट हैं। इसलिए पर्चा दाखिल कराने से पहले ही भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया था।
भाजपा ने 22 वार्डो में नाम घोषित किए
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मुरारीलाल मित्तल ने बताया कि अभी तक 22 नाम तय हुए हैं, शेष होल्ड पर हैं। ज्यादातर नाम दक्षिण बिधानसभा के हैं। तय नामों में वार्ड एक से अनीता कौरव, वार्ड दो से राधिका शिवहरे, वार्ड 32 से अरुण कुलश्रेष्ठ, वार्ड 33 से अंजली रायजादा , वार्ड 34 से रवि तोमर, वार्ड 36 से विनोद अष्टयया के भाई की पत्नी, वार्ड 37 से मुकेश परिहार, वार्ड 38 से धर्मेंद्र कुशवाह, वार्ड 39 से राकेश माहौर, वार्ड 40 से संजीव पोतनिस, वार्ड 41 से मोहित जाट, वार्ड 42 से अजय तिबारी, वार्ड 44 से नवीन परांडे की पत्नी, वार्ड 46 से घनश्याम गुप्ता, वार्ड 47 से जितेंद्र मुदगल, वार्ड 40 से हरिपाल, वार्ड 49 से सतीश बोहरे की पत्नी, वार्ड 50 से अंकित राजपूत, वार्ड 52 से रुक्मणि जोशी, वार्ड 53 से सुघर सिंह पबेया, वार्ड 54 से श्रीमती नीलिमा शिंदे ओर वार्ड 55 से मनोज तोमर शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









