स्कूल खुलने पर प्रवेश उत्सव मनाया सभी स्कूलों में बच्चों की चहल पहल शुरू

Jun 17 2022

ग्वालियर। प्रदेश भर के सरकारी एवं निजी स्कूल 17 जून शुक्रवार से खुल गये हैं। बड़ी संख्या में स्कूलों में बच्चे उपस्थित हुये पहले दिन बच्चों में भी स्कूल पहुंचने को लेकर उत्साह नजर आया। शिक्षिकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। जिले में कोविडकाल के बाद शुक्रवार से फिर से सुचारु रूप से स्कूल खुलें। इस बार कोविड की कोई पाबंदी नहीं है।
जिले के पदमा कन्या विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में स्कूल खुलने पर प्रवेश उत्सव मनाया। बच्चों की पसंद के अनुसार खीर-पूड़ी बनाई गई। बच्चों का स्वागत व सम्मान किया गया। पालकों को भी उत्साह में सम्मिलित कर उनके साथ बैठक की। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया प्रवेश उत्सव को लेकर हमने विकासखंडों की बैठक की थी। जनशिक्षकों व संकुल प्राचार्यों से भी चर्चा कर प्लानिंग की गई है। सभी को प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश गए हैं। साथ ही गत वर्ष की अपेक्षा इस बार बच्चों के ज्यादा से ज्यादा प्रवेश हो। इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।