महिला ने फांसी लगाई

Jun 17 2022

ग्वालियर। ठाठीपुर थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक ठाठीपुर थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में रहने वाली सोना राही पत्नी मनोज राही उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सोना राही के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया।