राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की मनमानी को रोकने कांग्रेसियों ने दिया गांधी उद्यान में मौन धरना

Jun 17 2022

ग्वालियर। कांगे्रस नेता राहुल गांधी एवं कांगे्रस के कार्यकार्ताओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर शुक्रवार को शहर जिला कांगे्रस कमेटी के तत्वाधान में फूलबाग चौराहे पर विशाल मौन धरना दिया गया। धरने में शहर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा वरिष्ठ कांगे्रस नेता सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार कांगे्रस नेताओं एवं कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे उत्पीडऩ को रोकने के लिये कांगे्रस सड़कों पर उतर रही है। 
उन्होंने कहा कि 15 जून को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस के मुख्यालय में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने प्रवेश किया। और वहां उपस्थित नेताओं के साथ मारपीट की कांगे्रस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को राजनीतिक विद्ेश्य की भावना से प्रताडि़त किया जा रहा है। कांगे्रस के जो नेता और कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध कराना चाहते हंै उनका भी उत्पीडऩ किया जा रहा है।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजनैतिक बदले की भावना एवं देश में राहुल गांधी के देष में बढ़ते प्रभाव से घवराकर जिस तरह से संवैधानिक संस्था ई.डी. के माध्यम से जो साजिष की जा रही है उसके खिलाफ शुक्रवार को फूलबाग उद्यान में प्रात: 10 से 12 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गाधी की प्रतिमा स्थल पर मौन धरना दिया गया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, नए गैस कनेक्षन पर दाम बढ़ाए जाने, पेट्रोल डीजल पर निरंतर मूल्य वृद्धि और घरेलू गैस पर दाम बढ़ाए जाने जैसे मुद्दो पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के साथ जो अमानवीय संविधान की आड़ में ईडी के माध्यम से परेषान कर रही है, उससे कांग्रेस न डरी है न डरेगी, शुक्रवार को कांग्रेस का धरना भाजपा को बेनकाब करने के लिए दिया जा रहा है। धरने में कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।