कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी शोभा ने नामांकन भरा

Jun 16 2022

ग्वालियर। कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने गुरुवार को नामांकन भरा है। करीब 10 दिन पहले उनका नाम कांग्रेस हाईकमान से फाइनल हो गया था। गुरुवार सुबह भगवान अचलनाथ का आशीर्वाद लेकर वो कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया।