मकान में छिपाकर रखी गई 17 पेटी से अधिक अवैध देशी शराब की जप्त

Jun 16 2022

ग्वालियर। पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब तथा जहरीली व कच्ची शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना घाटीगांव क्षेत्रान्तर्गत धुंआ रोड पर इन्द्रा कालोनी में स्थित एक मकान में अवैध शराब रख हुई है। जिसका उपयोग पंचायत चुनाव में किये जाने की संभावना है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपीअपराध द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब एकत्रित कर रखने वाले शराबमाफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी घाटीगांव शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान थाना घाटीगांव क्षेत्रान्तर्गत धुंआ रोड पर इन्द्रा कालोनी में स्थित एक मकान में दबिस दी। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में 17 पेटी एवं 20 क्वाटर सफेद प्लेन देशी शराब कीमती लगभग 52 हजार रूपये की रखी हुई मिली जिसे जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपी की तलाश की गई तो वह नही मिला। थाना घाटीगांव पुलिस द्वारा फरार आरोपी के खिलाफ के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।