ग्वालियर में राजश्री गुटखा के सात ठिकानों पर छापा
Jun 16 2022
ग्वालियर। दाल बाजार स्थित राजश्री गुटखा के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। राजश्री गुटखा कंपनी के मालिक राजू मगौरिया के सभी संस्थानों पर एक साथ रेड की गई है। कार्रवाई सुबह 6 बजे से चल रही है। टीम को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी।
भोपाल से एक दर्जन वाहनों में आए टीम ने गुरुवार को गुटखा कारोबारी के सात ठिकानों पर एक साथ छापे मार कार्यवाही की। टीम द्वारा सुबह दाल बाजार, हरिशंकरपुरम और ट्रांसपोर्ट नगर में एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। खास बात यह है कि छापा मारने वाली यह टीम आयकर विभाग की बताई जा रही है वहीं सेंट्रल जीएसटी की टीम को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट करने से साफ इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई में राजीव नगरिया सहित कई गुटका कारोबारियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा हो सकता है।
दाल बाजार में राजश्री गुटखा के सप्लायर राजीव नगरिया के यहां आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। टीम ने गुटका कारोबारी के घर गोदाम फैक्ट्री सहित सात से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम कारोबारी और कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ में जुटी हुई है।
गुटका कारोबारी के घर पर जश्न मनाने की तैयारी थी
पता चला कि गुटखा कारोबारी राजू नगरिया की शकनवार18 जून को कारोबारी की वैवाहिक वर्षगांठ है। लिहाजा इसे बड़े जश्न के रूप में मनाने की तैयारी की गई थी। आयोजन में ग्वालियर के कई नामचीन लोगों के साथ बड़ी संख्या में निमंत्रण भेजे गए है। इन्हीं तैयारियों के बीच गुरुवार को अचानक छापा मार कार्यवाही हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









