प्रदेश में पदोंन्नति कब, प्रदेश सरकार का मुखिया बदल जाएगा तब

Jun 15 2022

ग्वालियर। गोलपाड़ा बालाजी मंदिर पर अनवरत चल रहे हैं हर मंगलवार को हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोलपाडा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुखिया को बदलने के लिए मंदिर के सेवकगण सामूहिक रूप से रात्रि 8 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश की सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार की कार्यप्रणाली की तरह चले। वर्ष 2015 से प्रदेश के सरकारी विभागों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण की राजनीति के कारण पदोन्नति अधर में लटकी हुई है। जिससे सरकारी ढांचा चरमरा गया है। प्रदेश के मुखिया जिस वर्ग से आते हैं, उस वर्ग के लिए ही केवल दीवाने हैं, उस दीवानगी ने उन्हें 2018 में प्रदेश के मुखिया पद से हरा कर घर बैठा दिया था। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति अधर में है। पेट्रोल डीजल उत्तरप्रदेश से महंगा है। मन्दिर के सेवक भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं इसलिए वह संगठन के केंद्रीय वरिष्ठ नेताओं से यथाशीघ्र प्रदेश के मुखिया को बदलने की मांग कर रहे हैं।
साथ ही हनुमान जी महाराज से प्रार्थना कर रहे हैं हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और जब तक मुखिया का बदलाव नहीं हो जाता तब तक करते रहेंगे हर मंगलवार को एक मुद्दे को उठाया जाता है।                                       
आज चालीसा पढऩे वालों में प्रमुख रूप से किशन सिंह तोमर, संजय जैन, भगत जी, राहुल महेश्वरी, श्याम कुमार शर्मा, कमल किशोर श्रीवास्तव,  विजेंद्र कुमार वर्मा, श्याम कुमार पचौरी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अरुण तिवारी,  नितिन प्रताप सिंह, प्रसून सिंह तोमर, हिम्मत सिंह मनीष पचौरी आदि शामिल रहे।