चुनाव संबंधी सभी काम समय-सीमा में पूरे करें-कलेक्टर
Jun 14 2022
ग्वालियर। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन का कार्य एक साथ किया जाना है। इसलिए सभी नोडल अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ अपने काम को अंजाम दें। साथ ही चुनाव से संबंधित सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएँ। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए।
मंगलवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मत पत्र मुद्रण, ईवीएम रेण्डमाइजेशन, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थायें सहित सभी काम निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर लें। उन्होंने बैठक में मौजूद रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनावी दायित्वों के निर्वहन में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता का पालन भी कराएँ।
बैठक में निगमायुक्त किशोर कान्याल, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले व एचबी शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद भार्गव सहित पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









