रिंकी, ऊषा संत कबीर सेवक सम्मान से सम्मानित किया

Jun 14 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर ने मंगलवार को मनोज जाटव के निवास संजय नगर लक्ष्मीगंज मंडी में संत कबीर दास का 624 वा जन्मोत्सव मनाया गया।
वहीं हिन्दू महासभा ग्वालियर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज पर वीर सावरकर एवं संत कबीर दास को माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कबीर दास की जयंती पर हम सभी को उनके दस दोहों को आत्मसात करने का संदेश घर घर पहुंचाने, निर्धन कन्याओं को शिक्षित करने के लिए श्रीमती रिन्की मनोज जाटव, एवं श्रीमती ऊषा हरिदास अग्रवाल को संत कबीर सेवक सम्मान से श्रीफल, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय नेता डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के रामबाबू सेन,विनोद जोशी, हरिदास अग्रवाल, लालजी शर्मा, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, लक्ष्मण बघेल, लोकेश शर्मा, मोहन सिंह बघेले, बंटी गुर्जर, पवन माहौर, प्रहलाद बघेले, संजय शर्मा, कुलदीप राठौर, मनोज पाल, जितेंद्र जाटव, अखिलेश रजक, दिलीप जाटव, सनी यादव राकेश पाल सोनू का रिंकू महाव दीपक शाक्य जीतू जाटव, निहाल सिंह सिरोजिया, आदित्य भार्गव, सुधा पाल उपस्थित रहे। हिन्दू महासभा ग्वालियर के वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी गुरूवार 16 जून को नामांकन फार्म जमा करेंगे। समारोह की अध्यक्षता लोकेश शर्मा ने की। संचालन मोहन सिंह बघेले ने किया।