नामांकन भरने पहुंचे दावेदार

Jun 14 2022

ग्वालियर। नगरी निकाय चुनाव के नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अभी बड़े राजनीतिक दलों ने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद भी दावेदारों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्षद प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नजर आए।