अभा अग्रवाल महासभा का रक्तदान एवं हेल्थ शिविर संपन्न 36 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया
Jun 13 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि के प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी राजकुमार गर्ग ने बताया कि "एम्पायर डाइगनोस्टिक सेन्टर" बसंत बिहार पर प्रात: 10 बजे से "रक्तदान एवं हैल्थ चैकअप शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसा पर सतीश अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनूप अग्रवाल, डॉ रामबाबू गोयल के साथ वरिष्ठजन महिलाएं मौजूद थी।
इससे पूर्व प्रात: 8.30 बजे अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर की साप्ताहिक बैठक डा. रामबाबू गोयल के नेतृत्व में आयोजित की गई। शिविर में 36 रक्त दाताओं ने रक्तदान करके प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड प्राप्त की। और लगभग 70 महिला/पुरुषों ने ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की फ्री जांच के साथ अन्य जांच पर डिस्काउंट प्राप्त किया। एम्पायर डाइगनोस्टिक सेन्टर बसंत बिहार के संचालक डॉ अंकित अग्रवाल एवं डॉ श्रीमती डोली अग्रवाल के नेतृत्व में 2 बजे तक शिविर चला।
शिविर में जयारोग्य अस्पताल रक्त समूह द्वारा रक्त कलेक्शन की व्यवस्था की गई। एवं हैल्थ चैकअप के लिए यूरोलोजिस्ट डा गौरव गोयल एवं मेडिसिन के लिए डा. मनीष अग्रवाल, डा अमित गर्ग एमडी, डॉ दीप्ति गर्ग गायनोलॉजिस्ट द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया।
इस दौरान ग्वालियर जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, प्रीति बिंदल, बबीता अग्रवाल, सुनीता बंसल, ज्योति बंसल, अर्चना जैन, श्वेता अग्रवाल, हेमा गर्ग, दीप्ति गर्ग, साधना अग्रवाल, राधा गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सोनल गर्ग, आदि द्वारा रक्तदाताओं को जागरूक करते हुए 36 रक्तदान कराए गए।
कार्यक्रम के समापन पर बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के द्वारा सम्मानीय डाक्टर्स, वरिष्ठ पदाधिकारी समस्त महिला/पुरुष पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों और सभी सहयोगी बंधुओं को संगठन की ओर से शील्ड/प्रशस्तिपत्र के साथ सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









