स्वयं सेविकाओं ने स्टेशन पर की जल सेवा

Jun 13 2022

ग्वालियर। कमला राजा कन्या महाविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी काऊ ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जल सेवा (जल वितरण) कर इस भीषण गर्मी में लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का एक नेक प्रयास किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमआर कौशल राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीणा शुक्ला, डॉ संगीता सोमवंशी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दी।