रंगमंच के माध्यम से करवाएं शिक्षण-डॉ हिमांशु द्विवेदी

Jun 13 2022

ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित केंद्रीय विद्यालय शिक्षक ट्रेनिंग संस्थान जोनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मैं हिंदी एवं संस्कृत विषय के सीनियर शिक्षकों के प्रशिक्षण के तहत मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाट्य एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी ने केंद्रीय विद्यालय के संस्कृत एवं हिंदी विधा के शिक्षकों को "कहानी का रंगमंच एवं नाट्य प्रयोग" विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया, इस अवसर पर उन्होंने साहित्य भाषा के शिक्षकों को किस तरह से रंगमंच का प्रयोग करके अध्ययन को और रोचक बनाया जा सकता है समझाया।
  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खेल-खेल में कहानी, कविता, निबंध उपन्यास, जीवनी, संस्मरण या साहित्य की अन्य विधाओं को रंगमंच के माध्यम से प्रयोग और नाटक तैयार करवा कर पढ़ाया जा सकता है और इस तरह के शिक्षण प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को जीवन भर वह विषय याद रहते हैं और उनका सर्वांगीण विकास होता है। व्याख्यान प्रदर्शन के दौरान डॉ हिमांशु द्विवेदी ने शिक्षको को तरह तरह के खेलों के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकाश हेतु जानकारी दी। और शिक्षकों को भी रंगमंच का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की मनोस्थिति समझाना था इस दौरान 20 से अधिक सीनियर शिक्षकों ने भाग लिया जो पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के निदेशक, उपनिदेशक, कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे, उन्होंने डॉ हिमांशु द्विवेदी को तुलसी का पौधा और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।