दो ट्रकों की भिड़ंत में घायल ड्राइवर केबिन में फंसा, पुलिस ने बचाई जान

Jun 13 2022

ग्वालियर। सिकरोदा चौराह पर दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रकों के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक ट्रक का चालक घायल होकर केबिन में फंसा रह गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियो ंको कहना है कि दोनों ट्रकों की रफ्तार बहुत तेज थी। जैसे ही चौराहा के पास आए उनमें टक्कर हो गई। आवाजा इतनी जोर कि आई कि आस-पास के ढ़ाबों तक आवाज पहुंची। टककर के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। वह बुरी तरह घायल था प्रयास के बाद भी वह निकल नही पा रहा था। राहगीरों ने घटना देखी तो पुलिस को खबर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले तो उसे बाहर से निकालने का प्रयास किया जब नहीं सफल हुए तो पुलिसकर्मी खुद केबिन में घुसा और उस घायल चालक को बाहर निकालकर लाया। इस तरह उसकी जान बचाई गई।