पुलिस ने कंजरों के डेरे से 1100 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की
Jun 13 2022
ग्वालियर। आगामी पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान एसएसपी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोहना क्षेत्रांर्तगत कंजर बस्ती ग्राम बरसाना में कंजरों के डेरा पर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर से एसएसपी द्वारा एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर को थाना मोहना व घाटीगांव अनुभाग के अन्य थानों की पुलिस टीमें बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब का कारोवार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना व थाना प्रभारी मोहना केपीएस यादव के नेतृत्व में थाना मोहना, भंवरपुरा, आरोन, घाटीगांव एवं पनिहार के पुलिस बल की टीमें बनाकर मुखबिर के बताये स्थान कंजर बस्ती ग्राम बरसाना में कंजरों के डेरा पर दबिस देकर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब को जप्त किया गया। पुलिस पार्टी को तलाशी लेने पर जमीन में गाढ़कर रखे हुए कच्ची शराब के ड्रम मिले जिनमें अवैध शराब भरी हुई थी, जिन्हे जेसीबी की मदद से वाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा मौके से 1100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई। थाना मोहना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









