पंजाबी परिषद द्वारा नि:शुल्क जल सेवा मैं यात्रियों को वितरित किया ठंडा शरबत

Jun 12 2022

ग्वालियर। पंजाबी परिषद की रेलवे स्टेशन पर चल रही नि:शुल्क जल सेवा में 3  दिन से यात्रियों को ठंडा शरबत वितरित किया जा रहा है। पंजाबी परिषद समिति के अध्यक्ष अशोक मारवाह ने बताया कि आज की इस भीषण गर्मी में जहां लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। वही पंजाबी परिषद के सदस्य एवं अन्य संघ समाज के सेवाधारी नि:शुल्क सेवा में युवा से लेकर बुजुर्ग तक लोग निरंतर स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों की प्यास बुझा रहे हैं। और गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर रेल यात्रियों को  3 दिन से ठंडे शरबत का वितरण किया गया। जिसे पीकर यात्रियों के चेहर ेखिल उठे। सेवा करने वालों में जल सेवा संयोजिका प्रमिला मारवाह,  दिनेश भल्ला, उषा भल्ला, रामकुमार चोपड़ा, यशपाल कपूर, कविता कपूर, नरेंद्र बेदी, अनिल गांधी, चंदन, संगीता शर्मा, संगीता मल्होत्रा, उषा मल्होत्रा, रीटा गंडोत्रा, रीटा गांधी, अनिल मल्होत्रा, एपी मोगिया आदि सैकड़ों की संख्या में पंजाबी परिषद की नि:शुल्क जल सेवा में लोग शामिल होते हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने प्रेस को दी।