नवविवाहिता ने शादी के एक महीने बाद चुनी मौत- एक-दूसरे को समझ ही नहीं पाए
Jun 12 2022
ग्वालियर। एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि नवविवाहिता की शादी 1 महीने पहले ही हुई थी। तब से ही उसके और पति के बीच आए दिन विवाद हो रहे थे। नवविवाहिता की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, क्योंकि वह किसी और को पसंद करती थी। जिस वक्त महिला ने फांसी लगाई, उसका पति काम पर गया हुआ था। नेहा का पति एक पेट्रोल पंप कर्मचारी है।
इंदरगंज थानाक्षेत्र के कमल सिंह का बाग में रहने वाले रामकुमार अहिरवार का 10 मई को मुरैना जिले के टेंटरा की रहने वाली नेहा उम्र 20 साल से विवाह हुआ था। विवाह को अभी एक महीना ही गुजरा है, और नेहा ने घर के कमरे में पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। स्वजनों को जब घटना का पता चला तो इसकी सूचना इंदरगंज थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतिका के माता पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे आने के बाद ही शव फंदे से उतारा जाए। जब वह आ गए तो उनके सामने फंदे से शव उतरा गया और पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए पहुचा दिया।
ससुरालियों के मुताबिक नेहा अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी, उसके अन्य युवक से प्रेम संबंध बताए गए हैं। शायद इसी के चलते नेहा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ससुरालियों के मुताबिक नेहा अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसको लेकर कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। पता चला है कि एक दिन पहले ही नेहा की मां भी उसे समझाने के लिए ग्वालियर आई थी। बेटी को समझाकर उसकी मां एक दिन पहले ही अपने गांव वापस लौटी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामकुमार के जीजा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नेहा उनके साले को पसंद नहीं करती थी इसी के चलते घर में विवाद होता रहता था। 1 महीने पहले ही उनके साले राजकुमार की शादी नेहा से हुई थी।
इंदरगंज थाने के एएसआई विजय राजपूत का कहना है कि डायल 100 पर सूचना मिली थी कि नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है 1 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच की जा रही है। पीएम के बाद ही मौत का क्या कारण रहा पता चलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









