पुलिस ने तीन तस्करों से गांजा 2 लाख 36 हजार रूपये का गांजा बरामद किया

Jun 12 2022

ग्वालियर। पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रविवार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गांजा तस्कर ट्रक में बैठकर बड़ागांव हाईवे, भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास उतरकर गांजा बैचने के लिये आ रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकडऩे हेतु निर्देश किया गया। 
एएसपीअपराध द्वारा गांजा तस्करों को पकड़े के लिये थाना मुरार की पुलिस टीम को लगाया। थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान बड़ागांव हाईवे, भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर छिपकर बैठ गई। कुछ समय बाद आगरा की तरफ से आ रहा एक एलपी ट्रक भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास आकर रूका और उसमें से तीन लोग उतरे जिनके पास पि_ू बैग थे। पुलिस टीम द्वारा ट्रक से उतरे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर धरदबोचा। 
पकड़े गये तीनों संदिग्धों ने पूछताछ में अपने आप को पलवल (हरियाणा) का रहने वाला बताया। तीनों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास मौजूद पि_ू बैग से 4 किलो 700 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 4 एटीएम कार्ड व नगदी, दूसरे संदिग्ध के पास से मिले बैग में से 4 किलो 500 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 5 एटीएम कार्ड व नगदी, तथा तीसरे संदिग्ध के पास मिले बैग में से 2 किलो 600 ग्राम गांजा, पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं 4 एटीएम कार्ड व नगदी मिली।
इस प्रकार तीनों संदिग्ध से पुलिस टीम द्वारा कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत लगभग 2 लाख 36 हजार रूपये जप्त किया गया। इसके अलावा पकड़े गये तीनों संदिग्धों के पास से तलाशी में कुल तीन पेनकार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन पर्स एवं 13 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड, 27 हजार रूपये नगद तथा एक लाल व दो काले रंग के पि_ू बैग मिले।
तस्करों के पास से मिले विभिन्न बैंकों के एटीएम के संबंध में पूछने पर इनके द्वारा लोगों से फ्रॉड कर एटीएम लेना स्वीकर किया। पुलिस द्वारा बैंक से जानकारी प्राप्त कर एटीएम धारकों से संपर्क कर उनके साथ हुए फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी। थाना मुरार में पकड़े गये गांजा तस्करों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का मामला कायम कर पकड़े गये गांजा तस्करों से पुलिस टीम द्वारा गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत  कार्यवाही की जा रही है।