रेनबो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने मारी रेड
Jun 11 2022
ग्वालियर। स्पा सेंटर और फैमिली सलून के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है ग्वालियर पुलिस ने सिटी सेंटर स्थित कुबेर प्लाजा पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से मैनेजर सहित 5 युवकों 8 युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नॉर्थईस्ट और भारत के अन्य राज्यों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग कर लाई गई युवतियों को भी बरामद किया है। पुलिस को रेनबो स्पा सेंटर पर कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। जिनसे यह पुष्टि हुई है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा बना कर स्पा सेंटर को इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर अंधेरे कमरों में ग्राहकों को मोटी रकम लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था, मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग जेसी आशंका से इनकार नहीं किया है। वह इस मामले में भी इन्वेस्टिगेशन कर रही हैं। हालांकि स्पा सेंटर का मालिक सभी आरोपों को खारिज करते नजर आया हालांकि वे अधिकतर समय कैमरे के सामने मुंह छुपाता हुआ दिखाई दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









