पुलिस की सायबर सेल ने दो माह में खोजे 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल
Jun 11 2022
ग्वालियर। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उन्हे टे्रस करने हेतु एएसपी अपराध राजेश डण्डौतिया को निर्देशित किया। एएसपी अपराध द्वारा सायबर सेल में एक टीम को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टे्रस कर शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच संतोष यादव एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के गुम हुए मोबाईलों को टे्रस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह अप्रैल-मई 2022 में लगभग 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ, मोटोरोला आदि कंपनियों के है।
शनिवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाईल पत्रकार, हॉस्पिटलनर्स, महिला रिसेप्सनिस्ट, प्रायवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक कर्मचारी, सुनार की दुकान पर काम करने वाले व क्रॉकरी केटरिंग का काम करने मजदूर वर्ग, स्टूडेंट, ग्रहणियों तथा पुलिस कर्मचारियों आदि के थे। इनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जो कि पुन: मोबाइल खरीद ही नही पाये।
मोबाइल प्राप्त करने वाले एक छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह स्वंय छात्र है व अपनी पॉकेटमनी से पैसा जोड़ कर मैने यह मोबाइल अपनी छोटी बहन को गिफ्ट किया था जो कि कुछ महिनों बाद गुम हो गया था। इसी क्रम में सिलाई-कढ़ाई का काम करने वाली एक आदिवासी लड़की ने बताया कि अपनी कमाई से एक-एक पैसाजोड़ कर मैने यह मोबाइल खरीदा था, जो कि बाजार में कहीं गुम हो गया था। एक स्कूली छात्र ने बताया कि उसके पिता एक किसान है और वह अच्छी शिक्षा के लिये मुझे ग्वालियर मे रख कर पढ़ा रहे है ऑनलाइन क्लासेस लेने के लिये उनके द्वारा मुझे यह मोबाइल दिया गया था, जो कि कहीं गुम हो गया था। परन्तु ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल की वजह से मुझे मेरा मोबाइल वापस मिल गया। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौट आई। मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









