अपरहण और दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी सहित थाने से भागा, पुलिस ने फिर दबोचा
Jun 11 2022
ग्वालियर। अपहरण और बलात्कार का आरोपी हथकड़ी खोलकर पुलिस को चकमा देकर विश्वविद्यालय थाने से भाग निकला। हलांकि पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर गुढ़ा गुढ़ी के नाके से फिर दबोच लिया। पुलिस शुक्रवार को ही उसे औरंगाबाद से पकड़कर लाई थी। लापरवाही यह रही कि उसे लॉकअप में बंद करने के बजाए एचसीएम के कमरे में बैठा दिया गया। मौका मिलते ही आरोपी हथकड़ी सहित चंपत हो गया। जब एचसीएम की नींद खुली तो आरोपी को न देखकर वह दंग रह गया। उसने तुरंत अधिकारियों को खबर दी। इसके बाद पुलिस उसे तलाश करने में जुट गई।
महलंगाव निवासी धर्मवीर जाटव एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। उस पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। विश्वविद्यालय थाना पुलिस उसे औरंगाबाद से पकड़कर लाई। रात को मेडिकल हुआ और उसके बाद रात करीब 12 बजे उसे थाने लाया गया। यहां एचसीएम ने उसे लॉकअप में बंद नहीं किया। बल्कि अपने ही कमरे में हथकड़ी बांधकर बैठा लिया। रात को एचसीएम को नींद लगी तो मौका पाकर हथकड़ी सहित आरोपी फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारो तरफ घेराबंदी शुरू कर दी, मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी गुढ़ा गुढ़ी के नाके पर देखा गया है। शनिवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपी को फिर से दबोच लिया।
संतरी भी गैरहाजिर हुआ
घटना का एक बड़ा कारण संतरी को गैरहाजिर होना था। संतरी संजय शुक्रवार को देर से थाने पहुंचा था। उसके द्वारा लापरवाही बरती गई। इस पर थाना प्रभारी ने नियमानुसार गैरहाजिरी डाल दी। इस पर संतरी ड्यूटी न करते हुए चला गया। रात को कोई और संतरी पहरे पर था नहीं। एचसीएम ही निगरानी के लिए था। लेकिन उनकी नींद लग गई। इसी का फायदा उठाकर धर्मवरी चंपत हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









