बापू के भक्तों ने बाड़े पर शरबत के साथ ऋषि प्रसाद ग्रंथ बांटे

Jun 11 2022

ग्वालियर। निर्जला एकादशी पर आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा महाराज बाड़े पर विराट शरबत मेला चलाया, जिसमे प्यासे राहगीरों को शरबत वितरण के साथ हजारों की संख्या में ऋषि प्रसाद ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
विगत डेढ़ महीने से शहर में निरंतर चलाई गई सेवा में शरबत वितरण डीडी नगर, पिंटो पार्क, टंकी तिराहा, गोले का मंदिर, मुरार,  बड़ा गांव, रेलवे स्टेशन, फूलबाग, हजीरा, किलागेट, आनंद नगर, बहोड़ापुर, से फिर वापिस महाराज बाड़े, पर निर्जला व्रत पर चलती रही। श्री योग वेदान्त सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के उत्साही सेवादार दौड़-दौड़ कर प्यासे राहगीरों को शरबत पिला रहे थे।
शरबत मेला के आधा सैकड़ा सेवादारों द्वारा स्नेह पूर्वक शरबत पिलाकर ऋषि प्रसाद  के हजारों ग्रंथ उपहार स्वरूप वितरण किए। शरबत मेले ग्रीष्म ऋतु के मद्दे नजर पूरे जून माह तक चलाए जाएंगे।