8 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर पकड़े
Jun 11 2022
ग्वालियर। स्मैक की खेप लेकर आए दो तस्कर को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व जनकगंज पुलिस ने गुप्तेश्वर मंदिर के पास से पकड़ा है। पुलिस को तस्करों की तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है। बरामद की गई स्मैक की कीमत लाखों की बताई जा रही है। स्मैक तस्करों के टारगेट पर शहर के युवा कस्टमर हुआ करते थे। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्वालियर एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक लेकर आने वाले हैं। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच व जनकगंज थाना पुलिस को तस्कर को पकडऩे का टॉस्क दिया। जिस पर थाना क्राइम ब्रांच और जनकगंज पुलिस बल के साथ गोल पहाडिय़ा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के पास पहुंचकर घेराबंदी की। यहां बाइक पर स्मैक लेकर आ रहे दो तस्करों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए स्मैक तस्करों की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद की गई स्मैक की कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान दीपक उर्फ चुटिया और धर्मेंद्र सैनी निवासी जनकगंज के रूप में हुई। पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश मैनपुरी से स्मैक खरीद कर लेकर आते थे और छोटी छोटी पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को बेचा करते थे जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था पकड़े गए तस्करों पर पहले भी अपराधिक मामले थानों में पंजीबद्ध हैं जिसमें से एक आरोपी के ऊपर चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़ा गया तस्करों से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों का पता चल सकता है और कई लिंक और भी मिल सकती है। तस्कर मैनपुरी से किससे स्मैक खरीदकर लाते थे इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पत्नी के साथ छेड़छाड़ कराने वाला अभी तक नहीं पकड़ा गया
हजीरा इलाके में पत्नी के साथ छेड़छाड़ कराने वाला आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। उसने अपने दोस्तों के साथ पत्नी से छेड़छाड़ कराई थी। इस मामले में हजीरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज दर्ज की थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









