ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोरखी देवघर में पूजा की

Jun 10 2022

ग्वालियर। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया गोरखी देवघर पहुंचे। जहां उन्होनें 20 मिनिट तक अपने कुल देवता की पूजा अर्चना की है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। लेकिन मंदिर में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर महल के लोग ही थे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है। उनकी पंरपरा है, अगर वे फ्री होते है, तो कुल देवता की पूजा के लिए आते है। उसी के तहत आज भी आएं हुए है। और उन्होनें देश ओर प्रदेश की समद्धि की कामना की है।