गुरूवार दावेदार मिलने पहुंचे- शुक्रवार को सिंधिया खुद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, वन-टू-वन की चर्चा

Jun 10 2022

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौर पर गुरूवार को ग्वालियर पहुंचे। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सिंधिया के पहुंचने के बाद उनको करीब 500 दावेदारों ने अपने बायोडेटा सौंप दिए हैं। इस दौरान सिंधिया ने भी सभी से मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी शामिल हैं। जिनके साथ सिंधिया की करीब 15 मिनट तक चर्चा भी हुई है। अब इस मुलाकात को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिदित्य सिंधिया शुक्रवार को सुबह भाजपा के संभागीय मुख्यालय मुखर्जी भवन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान उनकी आंखों को हाथ से लगाते हुए की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत में शामिल हुए। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया का ग्वालियर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर कांग्रेस अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा में अब तक मंथन का दौर जारी है। इस संभागीय कोर कमेटी की बैठक को भी इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें महापौर एवं पार्षदी के दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।