सफल होने के लिए समय प्रबंधन करना सीखें-डॉ. हिमांशा सिंह

Jun 10 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में अतिथि वक्ता रूप में वैज्ञानिक फुमा लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक डॉ. हिमांशा सिंह बैंगलोर से उपस्थित रही। युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा कि हमें अपने अंदर का जुनून पहचानना चाहिए, कि हमारे अंदर किस काम को करने का जुनून है। अगर हमने अपने जुनून को पहचान लिया तो फिर आधा काम वही खत्म हो जाता है। आप जीवन में सफल होने के लिए वही से चलना शुरु कर देते हैं। इसीलिए आप अपने जुनून को पहचाने कि आपको कौन से काम को करने में ज्यादा खुशी होती है। फिर उस पर फोकस करके सही दिशा में बढ़ते जायें।  लेकिन याद रहे समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि समय का सदपयोग करते हुए ही हमें आगे बढऩा है। वेबिनार संचालन तान्या तोमर तथा आभार फांउडेशन अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, आयुषी अग्रवाल, सुमित शर्मा, पवन बाथम, हेमंत तोमर, निवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।