पुलिस ने हथिार तस्कर को तीन कट्टे व कारतूस सहित पकड़ा
Jun 10 2022
ग्वालियर। पुलिस ने अवैध हथियारों की डिलीवरी देने आए एक हथियार तस्कर को पकड़ा है। तस्कर के पास से 3 कट्टे 315 बोर और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्वालियर देहात के करहिया क्षेत्र में की है। आशंका है कि यह हथियार पंचायत चुनाव को प्रभावित करने मंगाए गए थे। क्योंकि आचार संहिता में लाइसेंसी हथियार जमा हो गए हैं। ऐसे में अवैध हथियार की डिमांड बढ़ जाती है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है कि यह हथियार किसे सप्लई करने वाला था।
ग्वालियर में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान अवैध हथियारों के बल पर मतदाताओं को डराने धमकाने व चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले बदमाशों और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते ग्वालियर के करहिया देहात थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जतरथी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार रखे हुए हैं। व्यक्ति अवैध हथियार किसी को सप्लाई करने आया है और यह हथियारों का चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने में उपयोग हो सकता है।
मुखबिर की सूचना लगते ही करहिया थाना प्रभारी ने थाने की एक टीम बनाकर तस्कर को पकडऩे के निर्देश दिए करहिया पुलिस ने मुखबिर की बताएं स्थान की घेराबंदी कर हथियार तस्कर को धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर से पुलिस ने 315 बोर के 3 देशी कट्टे मय जिन्दा राउंड सहित बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम चेपु उर्फ पुष्पेंद्र रावत बताया है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए हथियार तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है
करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध हथियार को बेचने एक तस्कर आया हुआ है। मुखबिर की सूचना पर थाने की टीम बनाकर घेराबंदी कर को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









