बापू भक्तों ने पिंटो पार्क चौराहे पर चलाया शरबत सेवा अभियान

Jun 09 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा विगत महीने से चलाए जा रहे शर्बत सेवा अभियान के तहत गुरूवार को पिंटो पार्क टंकी तिराहा भिंड रोड ग्वालियर पर सघन शरबत सेवा में सैकड़ों प्यासे राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
शरबत सेवा में लगे साधक सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिसमें सेवादारों ने ऑटो टेंपो, बसे रोक-रोक कर सभी को शरबत पिला कर भेंट स्वरूप ऋषि प्रसाद ग्रंथ प्रदान किए गए। जिसमें एक हजार लीटर शरबत वितरण के साथ हजारों दिव्य ज्ञान ऋषि प्रसाद भक्तो द्वारा वितरित की गई। अर्जुन भाई एवम नरेश भाई के कुशल मार्ग दर्शन में विगत डेढ़ महीने से निरंतर जारी शरबत सेवा की सर्वत्र सराहना की जा रही है। ज्ञात रहे शरबत सेवा से अभिभूत होकर आशाराम बापू के भक्तों का विगत दिनों पर्यावरण दिवस पर्व मप्र पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब पर सम्मान भी किया गया था। पुनीत शरबत सेवा पिंटो पार्क टंकी तिराहे भिंड रोड ग्वालियर पर श्री योग वेदान्त सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी गण शामिल रहे।