स्टेशन पर दिखाया चेहरा महल में थमाए बायोडेटा
Jun 09 2022
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की सुबह रेल से ग्वालियर आए। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मुनादी पिटने के बाद सिंधिया पहली बार ग्वालियर आए हैं और सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद चूंकि यह चुनाव पहली बार हो रहे हैं, इसलिए सिंधिया की आज की ग्वालियर यात्रा और भी अहम हो गई है। इसलिए गुरुवार सुबह जब सिंधिया गतिमान रेल से स्टेशन पर उतरे तो उनका स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में काफी सारे वे लोग भी थे जिन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में पार्षद-महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लडऩा है। यह लोग अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पर पहुंचे थे। इन लोगों ने सिंधिया को फूल मालाओं से लाद दिया और जनेऊ की माला भी पहनाई।
सिंधिया के स्वागत के लिए गुरुवार स्टेशन पर अपेक्षाकृत अधिक लोग पहुंचे थे। स्वागत में स्थानीय निकाय चुनावों का असर साफ देखने को मिला। स्टेशन पर स्वागत के दौरान आपाधापी ना मचे इसके लिए रस्सी बांधकर समर्थकों को एक तरफ रखा और कोच से उतरते ही सिंधिया रस्सी के दूसरी ओर से समर्थकों से मिले। हालांकि काफी सारे लोग एक हाथ में माला और दूसरे में बायोडेटा भी लिए थे पर इनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि वे सिंधिया को स्टेशन पर ही बायोडेटा सौंप सकें। स्टेशन पर स्वागत के बाद सिंधिया सीधे महल जा पहुंचे और चुनाव में टिकट के दावेदार भी अपने समर्थकों को गाडिय़ों में भरकर महल के दरवाजे पर जा टिके।
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले दावेदार इस बार डबल हो गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि सिंधिया के बीजेपी में आने से काफी सारे कांग्रेसी भी बीजेपी में आ गए हैं और खांटी बीजेपी के दावेदारों के सामने यह भी बीजेपी के टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में यह आसान नहीं दिख रहा है कि बीजेपी में टिकट वितरण आसानी से हो पाएगा क्योंकि टिकट फाइनल करने से पहले लिस्ट सिंधिया की नजरों के सामने से भी गुजरेगी और वे लिस्ट में यह अवश्य देखना चाहेंगे कि ग्वालियर नगर निगम चुनाव के लिए टिकट वितरण किस तरह किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









