पूर्वजों की स्मृति में लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर शीतल जल प्याऊ जनता के लिए समर्पित किया

Jun 09 2022

ग्वालियर। गंगा दशहरा पर्व पर नितिन अग्रवाल अनिल टेंट हाउस दौलतगंज ने अपने दादा स्व.डॉ. जवाहर लाल अग्रवाल एवं दादी स्व.श्रीमती शांति देवी अग्रवाल की स्मृति में अनिल अग्रवाल द्वारा लायंस क्लब ग्वालियर के चल रहे सेवा कार्यों से प्रेरित होकर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गोयल एवं पीडीजी विकास गंगवाल द्वारा करा कर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, जगदीश मित्तल, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, दीपेंद्र दुबे, संदीप गोयल, विजय प्रताप सिंह भदोरिया, कपिल जैन, दीपक सराओगी, दीपक अग्रवाल, डॉक्टर विनोद जैन, सुनील गोयल, दीपक बतरा, रवि बाबा एवं अन्य मित्रगणों ने गुरूवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंच कर पुण्य कार्य में उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम लश्कर पर दो स्थानों पर सीमेंट के शेड का निर्माण प्रारंभ है। हम शीघ्र ही इसी महीने उसका भी लोकार्पण कर जनता को समर्पित करने वाले हैं।