ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल
Jun 09 2022
ग्वालियर। भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक होटल में शराब पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले यह वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सुभाष यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किया था। साथ ही कमेंट किया था कि क्या शिवराज इस तरह प्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जाएंगे। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी के लिए आवाज उठा रही हैं। शिवराज शराब बंदी से पहले लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरुक करने की बात कहते आए हैं। पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का कहना है कि क्या किसी जगह बैठककर सूप पीना अपराध है। मैं किसी जगह बैठककर सूप भी नहीं पी सकता। मैं शराब नहीं पी रहा हूं, मैं गिलास से पानी पी रहा हूँ।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता व पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड कर भाजपा के शराब बंदी या नशामुक्ति अभियान पर सवाल उठाए हैं। असल में इस वीडियो में होटल के एक रूम में चार लो बैठकर शराब पार्टी कर रहे है। उनमें भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी सामने बैठे हैं। वह वीडियो में कांच का ग्लास उठाकर वाइन पीते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग भी जाम टकरा रहे हैं। इस वीडियो के ऊपर अरुण सुभाष यादव ने लिखा है कि "यह है भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा। ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो। मुख्यमंत्री आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरुकता अभियान चला रहे हैं।
राहुल गांधी, कमलनाथ व दिग्विजय को किया टैग
अरुण यादव ने यह वीडियो अपलोड करने के बाद ट्वीटर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रदेश पीसीसी के चीफ कमलनाथ व दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस व भाजपा नेताओं को टैग किया है। अब यह वीडियो ट्वीटर के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। खासकर बीजेपी जिलाध्यक्ष ग्वालियर का तो कोई स्टेटमेंट ही नहीं आया। वो भी जब तब वह भोपाल में ही वरिष्ठ नेताओं के साथ हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









