निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द हम मंथन कर रहे- सिंधिया

Jun 09 2022

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को ग्वालियर पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा- मेरा दो दिवसीय ग्वालियर का दौरा है। सिंधिया ने नगरीय निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अति जल्द उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित वह खुद चर्चा कर रहे हैं, मंथन कर रहे हैं।
इस दौरान जयविलास पैलेस में उम्मीदवारों ने जनसंपर्क कर सैकड़ों लोगों ने बायोडाटा भी दिए। महापौर पद के दावेदारों में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रानी महल में श्री सिंधिया से मुलाकात की। इसके आलावा अपनी पुत्रबधु के लिए टिकिट चाहने बाले पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा और भाजपा नेता रामेश्वर भदौरिया ने भी मुलाकात की। श्री भदौरिया अपनी पत्नी हेमलता के लिए टिकिट मांग रहे हैं।  मोदी सरकार के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराष्ट्र जायेंगे।
नगरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच सिंधिया का ग्वालियर चंबल अंचल दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगरीय निकाय चुनावों में जीत का फार्मूला तैयार कर रहे हैं। उनके अधिक से अधिक समर्थकों को टिकट मिले, इसके लिए सिंधिया प्रयास कर रहे हैं।