नरोत्तम चौरसिया ने जिपं सदस्य के लिए वार्ड 19 से नामांकन भरा

Jun 08 2022

भिंड। कांग्रेसी नेता नरोत्तम चौरसिया ने जिला पंचायत सदस्य हेतु वार्ड 19 वरखड़ी से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने नामांकन जमा करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया, उसके बाद अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। गांव सरकार की सहमति से क्षेत्र का विकास करेंगे। यहां बता दें कि चौरसिया काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी हर जिम्मेदारी को निभाया है, और चौरसिया जनता के चहेते नेता भी हैं।