प्रदेश के मुखिया को बदलने जारी है असंख्य हनुमान चालीसा के पाठ
Jun 08 2022
ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि मंदिर के सेवक चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी बाबा की सरकार के अनुसार हमारे प्रदेश की सरकार के मुखिया निर्णय लें, और उस पर अमल करें। आज से पूर्व विगत वर्षों में देखा गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता को मध्य प्रदेश से सस्ता डीजल और पेट्रोल प्राप्त हो रहा है। जब दोनों ही प्रदेश में भाजपा की सरकार है, फिर पेट्रोल डीजल के दाम एक जैसे क्यों नहीं हो सकते। हर मंगलवार को एक मांग एक कार्य प्रणाली का उदाहरण सेवकों के द्वारा प्रदेश की जनता के बीच लाया जाता है और लाया जाता रहेगा। और प्रदेश के मुखिया को बदलने की मांग और प्रार्थना प्रभु हनुमान जी महाराज से की है और करते रहेंगे। इसी क्रम में एक सैकड़ा से अधिक भक्तों ने हनुमान चालीसा के असंख्य पाठ किए।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गर्भ ग्रह में जो शिलान्यास किया गया है, उसकी खुशी में प्रभु हनुमान जी महाराज को सवा मन का भोग लगाया गया, और भक्तजनों सेवकों ने भंडारे के रूप में उसे ग्रहण किया। पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से हिम्मत सिंह राजावत, यज्ञदत्त बरुआ, डीएस भदौरिया, शिवराज सिंह सिकरवार, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राहुल माहेश्वरी, श्याम कुमार शर्मा, मनीष पचौरी, नितिन सिंह तोमर, राजेश लहरिया, यशपाल तोमर, संजय जैन, भगत जी, दाताराम बाथम, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राज परेता, कमल किशोर श्रीवास्तव, प्रसून तोमर, केशव तिवारी, सुरेश कुमार गोयल, किशन सिंह तोमर, सुरेन्द परमार, श्याम पचौरी, श्रीमती लक्ष्मी सिकरवार, रामा देवी शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, नीलेश तिवारी, शैलेश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









