पंचशील नगर में हुई डकैती का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड सहित चार बदमाशों को पकड़ा
Jun 08 2022
ग्वालियर। सोमवार दोपहर 20 मिनट में हुई एक करोड़ के सोने की डकैती में बड़ी सफलता पा ली है। सोमवार को थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत पंचशील नगर में स्थित प्रोफेसर के घर में घुसकर उनके परिवार को बंधक बनाकर हथियार की नोक पर छ: अज्ञात बदमाशों द्वारा सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। दिन दहाड़े हुई डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए अति.पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे, और घटना के संबंध में बातचीत कर विस्तृत जानकारी लेकर मौके पर ही घटना के सीसीटीव्ही फुटेज भी देखे।
अति.पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी यातायात अभिनव चौकसे, एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को डकैती की घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर घटना कारित करने वाले बदमाशों को मय माल के पकडऩे के लिये क्राईम ब्रांच व ग्वालियर पुलिस की टीमों को लगाने के लिये निर्देशित किया गया। डकैती की घटना का पर्दाफाश करने के लिये ग्वालियर पुलिस की 11 टीमों में 71 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में कार्यवाही करते हुये सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा एवं डीएसपी अपराध रत्नेश सिंह तोमर व विजय भदौरिया तथा सियाज केएम के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व ग्वालियर पुलिस की 11 टीमों को उक्त डकैती की घटना का पर्दाफाश करने हेतु लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र के 532 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। तथा प्रोफेसर के घर आने जाने वाले तथा काम करने वालों से भी पूछताछ की गई। एडीजीपी ग्वालियर जोन तथा एसएसपी ग्वालियर द्वारा उक्त डकैती की घटना का पर्दाफाश करने के लिये पुलिस टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की लगातार स्वयं मॉनीटरिंग करते हुए सभी पुलिस टीमों को उनके द्वारा निर्देशित भी किया गया।
532 सीसीटीवी कैमरें खंगाले
दिनदहाड़े डकैती कांड की जब पुलिस अफसरों ने पड़ताल शुरू की तो सभी बदमाशों का हुलिया देहाती लग रहा था। पर उनका तरीका पूरी तरह प्रोफेशनल था। पर पुलिस को एक ही बात खटक रही थी कि बदमाशों ने आते ही कट्टा अड़ाया और अलमारी के लॉकर की चाबी मांगी। इससे यह साफ था कि बदमाशों को पता था लॉकर में गोल्ड है। यह जानकारी किसी करीबी को हो सकती है। इसके बाद पुलिस को पता लगा कि पंचशील नगर में प्रोफेसर के यहां कार सफाई करने वाला ड्राइवर चेतन रहता है। इसके बाद पुलिस ने आसपास से लेकर हजीरा तक के 532 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सुराग मिला। चेतन को उठाकर पूछताछ की तो कुछ ही मिनट में दिनदहाड़े डकैती के तार खुलते चले गए।
दिनदहाड़े डकैती का मास्टर माइंड प्रोफेसर का ड्राइवर चेतन निकला है। चेतन को पता था कि दोपहर के समय प्रोफेसर घर पर नहीं रहते हैं। घर में एक करोड़ से ज्यादा का माल रखा है। कुछ ही दिन पहले यह गहने प्रोफेसर लॉकर से निकालकर लाए हैं। ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस ने डकैती डालने वाले 10 में से 5 बदमाशों को उठा लिया है। दो को झांसी से पकड़ा है। इनसे 400 ग्राम सोना मिल गया है। जिसे प्रोफेसर दंपति ने पहचान भी लिया है। प्रोफेसर के घर से बेटी का लूटा गया मोबाइल की लोकेशन कानपुर में आ रही है। एक टीम कुछ बदमाशों की तलाश में कानपुर गई है।
पंचशील नगर में रहने वाले ड्राइवर ने रची पूरी साजिश
दिनदहाड़े डकैती कांड की जब पुलिस अफसरों ने पड़ताल शुरू की तो सभी बदमाशों का हुलिया देहाती लग रहा था। पर उनका तरीका पूरी तरह प्रोफेशनल था। पर पुलिस को एक ही बात खटक रही थी कि बदमाशों ने आते ही कट्टा अड़ाया और अलमारी के लॉकर की चाबी मांगी। इससे यह साफ था कि बदमाशों को पता था लॉकर में गोल्ड है। यह जानकारी किसी करीबी को हो सकती है। इसके बाद पुलिस को पता लगा कि पंचशील नगर में प्रोफेसर का ड्राइवर चेतन रहता है। उका घर के अंदर भी आना जाना है। उसे पता था कि गोल्ड घर पर लेकर आए हैं। इसके बाद उस पर नजर रखी और मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो अच्छी खासी हलचल नजर आई। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर चेतन को उठा लिया और कुछ ही मिनट में दिनदहाड़े डकैती के तार खुलते चले गए। ड्राइवर ही पूरी घटना का मास्टर माइंड निकला है। पूरी प्लानिंग और इनफोर्मेंशन उसकी थी।
सोमवार को योजना के अनुसार करैरा व झांसी के बदमाश दो मोटर सायकिल पर सवार होकर ग्वालियर आये और प्रोफेसर के घर काम करने वाला व्यक्ति अपने साथियों के साथ ऑटो में आया। एक स्थानीय बदमाश द्वारा इनको कट्टे व राउण्ड उपलब्ध कराये गये थे। संपूर्ण घटना में 10 बदमाशों के शामिल होने की बात संज्ञान में आई है। जिसमें से पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर के 5 बदमाशों को उनके घर से धरदबोचा और पूछताछ में उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
झांसी से दो बदमाश, कानपुर में एक टीम खड़ी है
पुलिस ने इस कार्रवाई में अभी तक ड्राइवर सहित 4 बदमाशों को पकड़ा है। ड्राइवर को पंचशील नगर से उठाया है। उसके एक साथी को मुरैना रोड और दो को झांसी से उठाया है। इसके अलाव पुलिस को प्रोफेसर के घर से उनकी बेटी का लूटा गया मोबाइल की लोकेशन कानपुर में मिली है। शेष बदमाश कानपुर में होने की पूरी आशंका है। इसलिए पुलिस की दो टीमें कानपुर पहुंच गई है।
डकैती की गई ज्वेलरी को टुकड़े-टुकड़े कर तौलकर 10 हिस्सों में बांटा
वारदात के बाद बदमाशों ने एक स्थान पर मुलाकात की है। वारदात में ड्राइवर, 6 बदमाश जिन्होंने फ्रंट पर लेकर डकैती डाली और तीन अन्य बदमाश जो बैकअप के लिए तैयार थे। कुल मिलाकर 10 बदमाश वारदात में शामिल थे। वारदात के बाद इन्होंने लूटी गई ज्वेलरी को टुकड़े-टुकड़े किया और तौलकर आपस में 10 हिस्सों में बांटा है। चार लोगों का हिस्सा पुलिस को मिल चुका है। प्रोफेसर दंपति ने टूटी हुई ज्वेलरी को पहचान लिया है।
डकैती की घटना में शामिल इनके अन्य साथियों, हथियारों व लूटे गये शेष माल के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस की टीमें लगातार फरार बदमाशों के छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
यह है मामला
शहर के गोला का मंदिर इन्द्रमणि नगर पंचशील नगर निवासी एसके दीक्षित एमआइटीएस के इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट में बतौर प्रोफेसर पदस्थ हैं। सोमवार दोपहर वह संस्थान में थे। घर पर उनकी मां 80 वर्षीय कलालता देवी, पत्नी 45 श्वेता व बेटी शिवांगी दीक्षित अकेले थे। तभी दोपहर 2.49 बजे दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। पहले एक युवक ने दरवाजा नॉक किया। प्रोफेसर की पत्नी ने गेट खोला। इस पर युवक ने बोला उनको प्रोफेसर साहब ने भेजा है वो भी 5 मिनट में आ रहे हैं। बाहर गर्मी बहुत है जब तक आप गेट खोल दीजिए मैं अंदर बैठ जाऊंगा। प्रोफेसर की पत्नी गेट वहीं खुला छोड़कर प्रोफेसर को कॉल करने लगी। इसी समय पीछे से दो बदमाश और उसके साथी अंदर पहुंचे और महिला पर कट्टा तान दिया। इसके बाद प्रोफेसर की बेटी आई उस पर भी बदमाशों ने कट्टा अड़ा दिया। बदमाशों ने प्रोफेसर की मां और बेटी से मारपीट भी की है। बुजुर्ग महिला को छोड़कर दो को कुर्सी पर तार से बांध दिया। इसके बाद बदमाश अलमारी से पुश्तनी जेवरात लगभग 20 लाख रुपए के होंगे और 60 हजार रुपए नकद लूटकर ठीक 3.09 बजे निकल गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









