अंतिम दिन हथियार जमा करने थाने पहुंचे लोग
Jun 07 2022
ग्वालियर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शस्त्र जमा करने की तिथि आज मंगलवार तक बढ़ा दी थी। इस संबंध में जारी किए गए आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि मंगलवार तक संबंधित पुलिस थाना में शस्त्र जमा नहीं किए तो शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिले के ग्रामीण अंचल में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन केदौरान जिले में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी कर विकासखण्ड मुरार, भितरवार, घाटीगांव व डबरा की निर्वाचन क्षेत्र सीमा और उसकी 100 मीटर की परिधि में रहने वाले सभी निवासियों के अस्त्र-शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिए थे।
पहले सभी लायसेंसधारियों को अपने शस्त्र 2 जून तक संबंधित पुलिस थानों में जमा करने की तिथि निर्धारित थी। इसके बाद इस तिथि को बढ़ाकर 5 जून किया गया था। जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने शस्त्र लायसेंसधारियों को एक और मौका देकर अब ग्रामीण अंचल के लिये भी शस्त्र जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार निर्धारित कर दी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









