हत्या कर भिण्ड भागा ऋषभ, नाते-रिश्तेदारों में तलाश, इनाम घोषित
Jun 07 2022
ग्वालियर। पत्नी की हत्या कर भागा ऋषभ भदौरिया यहां से भिण्ड की तरफ गया है। पुलिस के हाथ ना लगे, इसके लिए उसने भिण्ड पहुंचने के बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। उसकी लास्ट लोकेशन के आधार पर थाटीपुर थाने की दो तथा क्राइम ब्रांच की एक पुलिस पार्टी भिण्ड के साथ ही आस-पास के जिलों में उसकी तलश शुरू कर दी है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने विवाद के बाद पत्नी भावना की गोली मार कर हत्या की थी और उसके बाद रायफल लेकर क्रेटा कार से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने कांग्रेस नेता पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच के साथ ही थाटीपुर थाने की दो टीमें उसे पकडऩे का टॉस्क दिया है।
फरार कांग्रेस नेता की लास्ट लोकेशन भिण्ड मिली है और उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया है। जिससे पुलिस का मानना है कि आरोपी भिण्ड या आस-पास के जिलों में सेल्टर लिए हुए है। इसके आधार पर पुलिस ने भिण्ड व सीमावर्ती जिलों में अपने मुखबिर अलर्ट कर दिए है।
पुलिस का मानना है कि आरोपी यहां से भागने के बाद अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त के पास सेल्टर लेकर रह रहा होगा। इस आधार पर पुलिस ने उसके नाते-रिश्तेदारों के साथ ही दोस्तों की लिस्टिंग शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









