क्राईम टीम ने फरियादी के खाते से निकले 50 हजार से अधिक रुपये वापस दिलवाये
Jun 07 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के समक्ष आवेदक ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया कि मेरे पास एक अंजान नम्बर से मैसेज आया जिसमें मेरे क्रेडिट कार्ड बंद होने के सबंध में लिखा था और उसके साथ एक लिंक दी गई थी जिस पर मेरे द्वारा क्लिक करते ही मेरे एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 50,748 रुपये निकल गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही कराने के लिये निर्देशित कियागया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव द्वारा प्रभारी सायबर नोडल नरेश गिल को क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम से उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम द्वारा दौराने जांच फरियादी के क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेन्ट को चैक किया गया। जिसमें फरियादी के क्रेडिट कार्ड से पेटीएम के माध्यम से रुपये निकलना पाया गया। सायबर क्राइम टीम द्वारा तुरन्त पेटीएम कम्पनी व बैक से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकले हुए 50,748 रुपये आवेदक के खाते में वापस करवाये। फरियादी द्वारा मंगलवार को थाना क्राइम ब्रांच आकर सायबर क्राइम टीम के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस की आमजन से अपील
अगर किसी अंजान नंबर से कोई मैसेज लिंक आता है और क्रेडिट कार्ड बंद होने या लाँटरी से सबंधित कोई मैसेज आता है और उसके साथ कोई लिंक दी होती है तो उस पर क्लिक ना करें नाही नंबर पर काँल नाही कोई बैक से सबंधित जानकारी दे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









