ग्वालियर में दिनदहाड़े डकैती, गन पॉइंट पर प्रोफेसर की मां, पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर पीटा, ले गए 1 करोड़ का सोना व 60 हजार रुपए नकद -एसएसपी पहुंचे स्पॉट
Jun 06 2022
ग्वालियर। इन्द्रमणि नगर में प्रोफेसर के घर में दिन दहाड़े डकैती की वारदात हुई है। दो बाइक पर सवार 6 बदमाश प्रोफेसर के घर में पहुंचे और उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी व बेटी को कट्टे की दम पर बंधक बना लिया। तीनों को कुर्सियों पर तार से बांधकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने प्रोफेसर की बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटी को घर की चाबियां नहीं देने पर चांटे मारे। इसके बाद घर में रखे करीब एक करोड रुपए के पुश्तैनी जेवरात, नकदी लूट ले गए हैं। वारदात सोमवार दोपहर इन्द्रमणि नगर में एमआइटीएस संस्थान के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के प्रोफेसर शिशिर कुमार दीक्षित के घर हुई है। वो भी ऐसे समय में जब नगर निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है।
शहर के गोला का मंदिर इन्द्रमणि नगर निवासी एसके दीक्षित एमआइटीएस संस्थान के इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट में बतौर प्रोफेसर पदस्थ हैं। सोमवार दोपहर वह संस्थान में थे। घर पर उनकी मां 80 वर्षीय कलालता देवी, पत्नी 45 श्वेता व बेटी शिवांगी दीक्षित अकेले थे। तभी दोपहर 3 बजे दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। पहले एक युवक ने दरवाजा नॉक किया। प्रोफेसर की पत्नी ने गेट खोला। इस पर युवक ने बोला उनको प्रोफेसर साहब ने भेजा है वो भी 5 मिनट में आ रहे हैं। बाहर गर्मी बहुत है जब तक आप गेट खोल दीजिए मैं अंदर बैठ जाऊंगा। प्रोफेसर की पत्नी गेट वहीं खुला छोड़कर प्रोफेसर को कॉल करने लगी। इसी समय पीछे से बदमाश और उसके साथी अंदर पहुंचे और महिला पर कट्टा तान दिया। इसके बाद प्रोफेसर की बेटी आई उस पर भी बदमाशों ने कट्टा अड़ा दिया। बदमाशों ने प्रोफेसर की मां और बेटी से मारपीट भी की है। एक बुजुर्ग महिला को छोड़कर दो को कुर्सी पर तार से बांध दिया। इसके बाद बदमाश अलमारी से पुश्तनी जेवरात लगभग 1 करोड़ रुपए के होंगे और 60 हजार रुपए नकद लूटकर ठीक 3.20 बजे निकल गएले गए।
प्रोफेसर की पत्नी श्वेता ने बताया कि करीब 20 मिनट तक बदमाश घर में रुके थे। एक बदमाश हम तीनों पर कट्टा तानकर खड़ा रहा। उसके साथियों ने उससे कह दिया था कि जैसे ही कोई भी हरकत हो इनको गोली मार देना। जिस कारण हम काफी डर गए थे। यदि शोर मचाने का प्रयास करते तो वह हमारी हत्या भी कर सकते थे। प्रोफेसर की बेटी शिवांगी ने बताया कि बदमाशों ने उसके माथे पर कट्टा अड़ा दिया था। उसने संघर्ष का मन बना लिया था, लेकिन उन्होंने उसे चांटे मारे इसके बाद वह डर गई।
प्रोफेसर ने अपने घर पर सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे हैं। बदमाशों के भागने के बाद उनकी पत्नी ने किसी तरह उनको और पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद प्रोफेसर घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जिसमें बदमाशों की संख्या 6 दिख रही है। यह दो बाइक पर सवार होकर आए थे। दो बदमाश बाहर खड़े होकर रैकी कर रहे थे। जिससे कोई आ नहीं जाए। पहले दो बदमाश अंदर घुसे। जब अंदर तीनों लोगों पर काबू पा लिया तो दो बदमाश और अंदर गए। सभी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। जिससे उनकी पहचान उजागर न हो सके। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। कद काठी भी सामान्य नजर आ रही थी।
आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा, एसएसपी पहुंचे स्पॉट
पुलिस ने लूट की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास का क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। पास ही दुल्लपुर गांव है वहां कई पुराने बदमाश रहते है। वहां भी पुलिस लुटेरों के सुराग तलाश रहे हैं। घटना का पता चलते ही एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। तत्काल क्राइम ब्रांच व गोला का मंदिर थाने की टीमें बनाकर बदमाशों की पहचान के लिए लगा दी गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









