सुव्यवस्थित ढंग से चलाएँ मतदाता जागरूकता अभियान बैठक में अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश
Jun 06 2022
ग्वालियर। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस सिलसिले में अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर प्रभावी ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान स्श्वहृस्श्व (सिस्टमेटिक एज्यूकेशन नर्चरिंग एण्ड सेन्सटाइजेशन ऑफ इलेक्टोरेट) चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि हमारे प्रयास ऐसे हों, जिससे लोग मतदान के प्रति जागरूक हों और इस बार के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े। अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने पर बल दिया गया। साथ ही कहा गया कि मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग के लिये कैंपस एम्बेसडर भी नियुक्त किए जाएं। निष्पक्ष स्वच्छ एवं गैर राजनैतिक छवि वाले लोगों को ही कैंपस एम्बेसडर के लिये चयनित करें।
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अन्य दिशा-निर्देश भी बैठक में दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









