मुन्नालाल गोयल ने अपनी गाड़ी से लहूलुहान महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

Jun 06 2022

ग्वालियर। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल जब शीतला माता मंदिर भंडारे से लौट रहे थ,े कि रास्ते में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं अचानक स्पीड ब्रेकर सामने आते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। उसी दौरान मुन्नालाल गोयल ने अपनी गाड़ी रोककर सड़क पर पड़ी हुई लहूलुहान महिला को देखकर तत्काल पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में घायल महिला को लिटा कर शिवपुरी रोड स्थित लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। तथा हॉस्पिटल प्रबंधन से उसकी समुचित इलाज की व्यवस्था कराई। घायल महिला का नाम सुनीता उपाध्याय निवासी गोला का मंदिर है।