मतदाता जागरूकता के लिये चलाएँ अभियान-कौशलेन्द्र सिंह
Jun 06 2022
ग्वालियर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। आदर्श आचार संहिता का पालन स्वयं भी करें और अपने अधीनस्थों को भी पालन करने के निर्देश दें। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए हैं।
प्रति सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्वाचन के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, एडीएम इच्छित गढ़पाले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा है कि सीएम हैल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। एल-1 स्तर पर ही शिकायतों का निराकरण हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल वितरण व्यवस्था पर भी सतत निगरानी रखी जाए। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बैठक में निर्वाचन की चर्चा के दौरान यह भी निर्देशित किया है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायें। कॉलेजों में भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित हों। प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी मतदाता जागरूकता के लिये प्रयास किए जाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









