हाइवे पर पर दौड़ती कार में लगी आग, किस्मत से बची चालक की जान
Jun 06 2022
ग्वालियर। सोमवार सुबह 11.30 बजे 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में हाइवे पर दौड़ती एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही सेकंड में यह आग पूरी कार में फैल गई। कार चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि कार में आग के समय उसमें 2 लोग सवाल थे। यह कार किसी आकाश कुमार की बताई जा रही है। घटना के समय वह खुद कार में सवार थे।
सोमवार सुबह 11.30 बजे आसमान से आग बरस रही थी। धूप के तेवर भी काफी सख्त थे। 11 बजे ही तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। इसी समय झांसी रोड पर डबरा की ओर से आ रही एक मारुति कार के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही हाइवे पर दौड़ती कार में आग भड़क गई। हवा के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि चंद सेकंड में चालक के गेट को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक ने तत्काल ब्रेक लगाए और कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनट में पूरी कार जलकर राख हो गई है। आग का पता चलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









