रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने 51 बृक्षों का रोपण किया

Jun 06 2022

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल द्वारा अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर शक्ति धाम मंदिर मालनपुर में 51 बृक्षों का रोपण किया गया। इसमे वेल पत्र, नीम पाखर, पीपल, इमली, चाँदनी बेला, गुड़हल, कनेर अन्य छाया दार बृक्ष लगाये गए। यह कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, हेमन्त जैन, सुनील मिश्रा व अनुरुद्ध चतुर्वेदी के देखरेख में संपन्न हुआ मंदिर पर सेवा कर रहे महाराज पेड़ो की सेवा व देख रेख कर पेड़ो का खयाल रखेगे।