ग्वालियर-चंबल में थानों में हथियार जमा करने वालों की लगी भीड़
Jun 06 2022
ग्वालियर। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद अब थानों में हथियार जमा करने वालों की भीड़ लगने लगी है। शहर के कुछ थाने ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। कई लोगों ने तो पहले से थानों में हथियार जमा कर रखे हैं। हथियार जमा करने के लिए अब आज मंगलवार का दिन हैं। इसके बाद जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं किए उन पर कार्रवाई की जाएगी।
निकाय चुनाव की हलचल अब तेज होती जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, पुलिस और प्रशासनिक अमले की कार्रवाई भी तेज हो रही है। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि अभी पूरा फोकस हथियार जमा कराने से लेकर गुंडों की सूचनी तैयार करने पर है। हथियार जमा होना शुरू हो गए हैं। जिले में करीब 33 हजार लाइसेंसी हथियार हैं। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने उपचुनाव के दौरान हथियार जमा किए थे और अभी तक नहीं उठाए। अभी आधे से अधिक हथियार जमा होना बाकी है। इसके चलते अब थानों में भीड़ लगने लगी है।
आचार संहिता के बाद भी कलेक्टर को अधिकार है, वह आवश्यकत होने पर किसी को भी लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति जारी कर सकते हैं। कई लोग रौब दिखाने के लिए ही ऐसा करते हैं। अब पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के चक्कर ऐसे लोग लगा रहे हैं, जो चुनाव के दौरान भी हथियार जमा नहीं करना चाहते। सबसे पहले एसपी कार्यालय में इसके लिए आवेदन देना होगा। एसपी के अनुमोदन के बाद यह कलेक्टर के पास जाएगा। कलेक्टर जब अनुमति देंगे तब वापस पत्र एसपी कार्यालय पहुंचेगा। एसपी कार्यालय से ऐसे लोगों की सूची थानों को जाएगी जिन्हें हथियार रखने की अनुमति रहेगी।
निगरानी शुदा बदमाश और गुंडों पर कार्रवाई शुरू
पंचायत और निकाय चुनाव में क्षेत्र के बदमाश चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसके चलते पुलिस इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अवैध शराब और अवैध हथियार की तस्करी करने वालों पर भी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। एसएसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच को अवैध हथियार और अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई का टास्क दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









