प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बापू आश्रम के अर्जुन व बलबीर सम्मानित

Jun 05 2022

ग्वालियर। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब पर अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव सुरेश शर्मा एवम आरके कटारे द्वारा वृछ रोपण के साथ-साथ भारी संख्या में पधारे इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया फोटो ग्राफर्स समाज सेवी संस्थाओं को पेड़ अधिक से अधिक लगाने का संकल्प भी कराया गया। इस पुनीत पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राज चड्डा मप्र पत्रकार संघ के सुरेंद्र माथुर, राज दुबे, छोटू जायसवाल, डा सुरेश सम्राट सभी ने वृछ रोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया की पृथ्वी पर पेड़ो के बिना समूची मानव जाति का जीवन संकट में है।
प्रेस क्लब पर संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के संचालक अर्जुन भाई एवम मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार का आश्रम द्वारा शरबत सेवा समेत विभिन्न उत्कृष्ट सेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर पूर्व विधायक रमेशचंद अग्रवाल, भाजपा नेता राज चड्डा, पत्रकार संघ के सुरेंद्र माथुर, राज दुबे, राजेश शर्मा, सुरेश सम्राट, आरके कटारे सभी के सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा शरबत सेवा अभियान भी चलाया गया। सेवा कार्य में आश्रम की योग वेदान्त सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों में नरेश भाई के अलावा प्रधान सिंह, बीपीएस सेंगर आदित्य भदौरिया, सूरज सिकरवार, रामू रामानी, डीके शर्मा, टीटू चंदेल, मुकेश बंसल, हिमांशु, गोविंद राठौर, मनीष तोमर, श्रीमती कल्पना शर्मा, कोशल्या रायकवार, शंकुतला चौहान, पुष्पा पाठक, सरोज शर्मा, अंजुकुसुम चंदेल, बबिता जसेजा, उर्मिला सोनी, कंचन खत्री इत्यादि मौजूद थे।