महानआर्यमन सिंधिया व समीक्षा गुप्ता ने छह किलोमीटर साइकिल चलाईं

Jun 05 2022

ग्वालियर। शहर में नागरिकों को पौधे रोपने, जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को पर्यावरण दिवस उत्साह व जोश के साथ मनाया गया। यूथ हास्टल एसोसिएशन आफ इंडिया (ग्वालियर) ने रविवार सुबह महाराज बाड़े से लेकर थीम रोड तक साइकिल रैली का आयोजन किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेंश देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया व पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने साइकिलिस्टों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। महान आर्यमान व समीक्षा गुप्ता ने ग्रीन फ्लैग दिखाने के बाद भी छह किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को उत्साहर्द्धन करने के साथ पेड़, जंगल व स्वच्छ जल बचाने का संदेंश दिया। साइकिल रैली के बाद महाराज बाड़े से भारत विकास परिषद सहित अन्य समाज सेवियों ने संगठनों पर्यावरण दिवस पर बाड़े से लेकर थीम रोड तक पैदल मार्च किया। यह लोग हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी स्लोगन की तख्तियां हाथ में लिये हुए थे। रैली व पैदल मार्च का जगह-जगह स्वागत किया।
साइकिल रैली महाराज बाड़े से सुबह 6 बजे रवाना हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य गण, एनसीसी केडिट, कॉलेज, स्कूल के बिद्यार्थी सहित आमजन लगभग एक हजार से अधिक साइकिल चलाकर कर नागरिकों को पर्यावरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया। साइकिलिस्टों का सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, गुरुद्वारा, जयेंद्रगंज, अचलेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए वीर सावरकर मार्ग, थीम रोड, तक स्वागत किया गया। समापन समारोह में महान आर्यमन व पूर्व महापौर ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।, तत्पश्चात अम्मा महाराज की छत्री में अतिथियों ने कटहल का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन कि ओर से सभी प्रतिभागियों को पौधा वितरण के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। स्वागत भाषण चैयरमेन शैलेन्द्र माहौर ने व संचालन सचिव रामनारायण मिश्रा ने किया। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जीबीएस शर्मा, गौरव सिंघल, सुनील राय, डॉ समीर भार्गव, देवेंद्र बांदिल, संजय कठटल, सुनील सोनी, निर्मल दास, उमाकांत सिंघल, बादल मजूमदार, देवेंद्रशर्मा, सतीश अग्रवाल, संजू कुरुषवानी, पवन गर्ग, दुर्गेश चौरसिया, पीएन मिश्रा, संतोष दास, नरेश देव सहित अनेक सदस्य इस दौरान उपस्थित थे।