एडिशनल एसपी के नियमों को ताक पर रख रही है ट्रैफिक पुलिस

Jun 05 2022

ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस का एक दिन एक टास्क अभियान रविवार  को भी जारी रहा, अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग नहीं दिखी। रविवार को दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना निश्चित था, व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई का टास्क था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस केवल ओटो चालकों पर ही कार्रवाई करती हुई नजर आई। दो पहिया वाहन पर किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर नहीं पड़ती है ऐसे में दो पहिया वाहन चालक तीन सवारी बिना हेलमेट एवं शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं। उन पर प्रशासन ना तो कार्रवाई कर रहा है और ना ही उनको रोका टोका जा रहा है। जबकि ग्वालियर एडिशनल एसपी अभिनव चौकसे ने बुधवार की शाम को आदेश जारी किए थे, लेकिन उनके नियमों को ताक पर रखकर ट्रैफिक पुलिस केवल ऑटो चालक एवं माल वाहनों को रोकती हुई नजर आती है।