तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
Jun 04 2022
ग्वालियर। तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया। पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद बाइक का पहिया कार में उलझ गया, जिससे बाइक सहित पिता करीब 20 फीट तक घिसटता हुआ गया। इसके बाद भी कार चालक ने ब्रेक नहीं मारा। इस हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हस्तिनापुर-उटीला रोड का है। कार चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल पुत्र को इलाज के लिए ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहट थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि ग्राम बिलारा के रहने वाले बालकिशन शर्मा अपने बेटे के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। यह लोग अपने गांव बिलारा जा रहे थे। हस्तिनापुर रोड पर करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार आ रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान बालकिशन को चालक घसीटता हुआ ले गया। आगे सड़क किनारे पत्थर से टकराकर वे झाडिय़ों में जा गिरे। उनका बेटा भी उछलकर झाडिय़ों में गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन बालकिशन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालकिशन के बेटे को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक फरार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









